फिरोजाबाद, जून 17 -- नगला खंगर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर विद्युत करंट लगने से नौ वर्षीय बालक बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे ट्रामा सेंटर लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव अपने घर ले गए। विकास बाजार निवासी नौ वर्षीय अभी पुत्र देवेश कक्षा तीन का छात्र था। वह बुधवार सुबह अपने घर के आंगन में खेल रहा था। इस दौरान वह पंखे की केबल की चपेट में आ गया तथा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा। देवेश दूसरी मंजिल से खाना खाकर नीचे अपनी किराना की दुकान पर आ रहे थे। तभी उन्होंने बेटे को जमीन पर पड़ा देखा। यह भी पढ़ें- विद्युत करंट से झुलसकर बालिका की मौत परिजन आनन-फानन में उपचार के लिए सिरसागंज स्थित एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने परीक...