हाथरस, अप्रैल 3 -- हाथरस। कोतवाली चंदपा क्षेत्र गांव चुरसैन में बुधवार की देर शाम बिजली के कनेक्शन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में गालीगलौज हुई और मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंसे चले। मारपीट मेें रघुवीर, गुड्डी देवी, यतेंद्र, योगेंद्र निवासीगण चुरसैन घायल हो गए। सूचना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.