सिद्धार्थ, मई 26 -- उस्का बाजार। भीषण गर्मी में कस्बा व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती मुसीबत बनती जा रही है। दिन के साथ-साथ रात में भी कटौती हो रही है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है और रात में रतजगा करना मजबूरी बन गया है। क्षेत्र में कटौती होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ गई है। रात के समय बिजली कटौती ने सुकून की नींद छिन लिया है। वहीं दिन के समय धूप की तल्खी से दिनभर बेचैनी बनी है। इससे लोग बीमार पड़ने लगे हैं। अमरेश वर्मा, अनूप मदानवाल, गोपाल अग्रहरि, अंकित, पवन कुमार आदि ने बिजली विभाग के उच्चचाधिकारियो से दिन रात सुचारू रूप से विद्युत आपूर्ति की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...