बांदा, मई 27 -- पैलानी। कालेश्वर विद्युत सब स्टेशन में लगातार हो रही कटौती से ग्रामीण एवं क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ता परेशान हैं। कभी रोस्टिंग तो कभी तेज हवा का हवाला देते हुए कटौती हो जाती है। कस्बे के लगभग आधा दर्जन से अधिक तालाब जो सूखे हुए पड़े हैं, उन पर जानवरों के पीने तक के लिए पानी नसीब नहीं है। जानवर हो या पशु पक्षी दूर-दूर तक पानी की जगह सूखे हुए तालाब नजर आ रहे हैं। तालाबों पर धूल उड़ रही है वहीं दूसरी और लगातार विद्युत कटौती कस्बे के लोगों का सिर दर्द बन गई है। ग्रामीणों का कहना है कि विद्युत लाइन बार-बार ट्रिप हो जा रही हैं। यह भी पढ़ें- बिजली कटौती व ट्रिपिंग से जनजीवन अस्त-व्यस्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...