कुशीनगर, जून 11 -- पिपराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र तरयासुजान के घघवा-जगदीश फीडर से जुड़े दर्जनों गांवों में अघोषित विद्युत कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से नाराज ग्रामीणों में उपकेंद्र पर पहुंच प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दिया कि शीघ्र व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।

विद्युत संकट का असर घघवा-जगदीश फीडर से जुड़े अहिरौली दान, बांक खास, बिरवट, कोहवालिया, गौरहा, दनीयदी, बेदुपार, ओझवलिया, भगवानपुर आदि गांव में विद्युत संकट बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच बिजली नहीं रहने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। वहीं पेयजल संकट के साथ-साथ छात्रों की पढ़ाई और छोटे व्यापार भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे नाराज ग्रामीण बुधवार को तरयासुजान उपकेंद्र पर पहुंच प्रदर्शन करने लगे। मौके पर एसडीओ तरयास...