विद्युत कटौती के चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने किया विद्युत उपकेन्द्र का घेराव
एटा, अप्रैल 28 -- मंगलवार को किसानों ने विद्युत उपकेंद्र घेराव किया। विद्युत आपूर्ति बाधित होने की वजह से हजारों बीघा फसलें सूखने से नाराज किसानों ने यह कदम उठाया और घेराव करते हुए नारेबाजी की। विद्युत आपूर्ति को सुचारु करने की मांग उठाई है। एसडीओ के समझाने के बाद ग्रामीण माने और वापस चले गए। विद्युत कटौती के चलते किसानों की फसल सूख रही है। इससे किसानों को परेशानी हो रही है। मंगलवार को दर्जनों की संख्या में किसान ट्रैक्टर पर सवार होकर अलीगंज स्थित विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और बिजली घर का घेराव करते हुए नारेबाजी की। आक्रोशितों ने बताया कि ग्रामीण इलाके में विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या है, जिसकी वजह से किसान खेतों में पानी नहीं लगा पा रहे है। यह भी पढ़ें- अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए ग्रामीणों का पथरी बिजली स्टेशन पर प्रदर्शन गांव ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.