रुडकी, अप्रैल 21 -- कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में हररोज आठ घंटे की बिजली कटौती हो रही है। इससे लगभग 50 हजार की आबादी विद्युत कटौती की मार झेल रही है। चौधरी बिरम सिंह, सुखबीर सिंह, इंद्रेश कुमार, मुकेश कुमार, यशवीर सिंह, रोहित कुमार, भोला सिंह, विक्रम सिंह, जमशेद अहमद, शमशाद अली, सुलेमान मलिक आदि का कहना है कि गर्मी शुरू होते ही ऊर्जा निगम ने मनमानी शुरू कर दी है। शाम लगभग छह बजे विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है। इसके चार घंटे बाद रात करीब दस बजे आपूर्ति शुरू हो पाती है जबकि सुबह चार बजते ही विद्युत आपूर्ति ठप हो जाती है और सात बजे आपूर्ति होती है। यह भी पढ़ें- लो वोल्टेज और पावर कट से बिजली उपभोक्ताओं में नाराजगी सुबह के समय बिजली गुल होने से लोगों के आवश्यक काम भी नहीं हो पाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...