महोबा, मार्च 22 -- महोबा, संवाददाता। विद्युत चोरी के विवाद को लेकर दबंगों ने दंपति को पीट पीटकर कर घायल कर दिया। बचाव करने पर भाई के साथ भी मारपीट की गई। घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दो भाईयों सहित तीन नामजद सहित एक अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कबरई के विवेक नगर निवासी राहुल ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 21 मार्च को पड़ोसी बिजली के पोल से कटिया चोरी करने को लेकर विवाद करने लगे। विरोध करने पर दबंग गाली गचौल करने लगे। दबंगों ने पत्नी आशा साहू और मेरे भाई रवि साहू के साथ लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया। दबंग शिकायत करने पर जानमाल की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर प्रकाश बाबू पुत्रगण कंधी प्रजापति, होरीलाल पुत्र बाबू सहित ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.