विद्युत एसडीओ व युवती के बीच थाने में दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा
सासाराम, मई 6 -- डेहरी, एक संवाददाता। डालमियानगर स्थित रोहतास उद्योग पुंज के आवासीय परिसर क्षेत्र से स्थानीय पुलिस एक युवती के साथ विद्युत बोर्ड के अधिकारी को थाने लेकर पहुंची। इस दौरान थाना परिसर में करीब दो घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला।
पुलिस की कार्रवाई डालमियानगर पुलिस द्वारा दोनों से अलग-अलग पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर कोई कार्रवाई नहीं करने से संबंधित लिखित आवेदन दिया। जिसके बाद दोनों को थाने से छोड़ा गया। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह डेहरी दो विद्युत बोर्ड के एसडीओ के आवास के समीप से किसी ने 112 डायल नंबर पुलिस को फोन किया। सूचना के बाद 112 डायल नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद विद्युत बोर्ड के एसडीओ और युवती को थाने लेकर आई। थाना पहुंचते ही एसडीओ व युवती के बीच हाई वोल्टेज ड्रामा होना होने लगा।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.