अररिया, मार्च 31 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। फारबिसगंज शहर के जुम्मन चौक स्थित एक मस्जिद के समीप एक गैरेज पर विद्युत ऊर्जा चोरी करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में फारबिसगंज के कनीय विद्युत अभियंता कैलाश कुमार में गैरेज मालिक के खिलाफ फारबिसगंज थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में उपभोक्ता पर आरोप लगाया गया है कि उक्त गैरेज मालिक पर विभाग का पूर्व में करीब साढ़े 51 हजार रुपया बाकी है। जिस कारण उक्त उपभोक्ता की लाइन विभाग द्वारा काटने के बावजूद उपभोक्ता ने अवैध रूप पुन: लाइन चालू कर बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जिससे विभाग को करीब 58 हज़ार की राजस्व क्षति का नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.