भागलपुर, मई 8 -- पटेगना से आमोद ठाकुर की रिपोर्ट पलासी थाना क्षेत्र स्थित अलग अलग गांव में विद्युत ऊर्जा चोरी का मामला सामने आया है। पलासी के जेई राजेश कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी के दौरान इसका खुलासा किया। इस बाबत जेई ने पलासी थाना में आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिक दर्ज करायी है। नामजदों में कनखुदिया के अनहरु मंडल, बालेश्वर मंडल, ओमप्रकाश मंडल, जयकांत मंडल, चौरी गांव के दयानंद पासवान व उरलाहा गांव के रामप्रसाद साह शामिल हैं। दर्ज मामले में जेई ने बताया कि विद्युत बिल नहीं जमा करने पर इन लोगों का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया था। फिर भी इन लोगों द्वारा अवैध रूप से पीभीसी तार की सहायता से विद्युत ऊर्जा चोरी कर उपभोग किया जा रहा था। इससे विद्युत विभाग को काफी राजस्व की क्षति हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.