अररिया, मार्च 13 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि अवैध रुप से बिजली जलाने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। बुधवार को भी सहायक विद्युत अभियंता विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल फारबिसगंज कमल कुमारी के नेतृत्व में टीम गठन कर चोरी कर बिजली ऊर्जा जला रहे छह उपभोक्ताओं के अवासीय परिसर में छापेमरी की गई। इन पांचों उपभोक्ताओं के विरुद्ध सोनामणि गोदाम थाना में केस दर्ज कराया गया है। कनीय विद्युत अभियंता अरविन्द कुमार ने बताया कि सोनामणि गोदाम थाना क्षेत्र के डुमरिया वार्ड संख्या सात में विद्युत उर्जा चोरी कर जा रहे पांच उपभोक्ता व वार्ड संख्या 11 में एक उपभोक्ता के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.