हाथरस, जुलाई 31 -- हसायन।विद्युत उपखंड चतुर्थ के अन्तर्गत आने वाले सभी विद्युत उपकेन्द्र उपकेन्द्रों पर तैनात उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन के आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों ने गुरुवार धरना देकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत वितरण मंडल हाथरस के नाम अवर अभियंता को ज्ञापन सौंपा और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश विद्युत पावर कॉरपोरेशन प्रबंधन अपने ही आदेशों का पालन नहीं कर रहा है। उनका कहना है कि कई वर्षों से कार्यरत हजारों अनुभवी आउटसोर्स कर्मचारियों को सेवा से हटाया जा रहा है। हटाए गए कर्मचारियों के बकाया वेतन का भुगतान भी नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर बिजली घर पर संविदा कर्मचारियों का धरना कर्मचारियों ने कार्य के अनु...