वाराणसी, अप्रैल 28 -- सारनाथ। सलारपुर-रघुनाथपुर मार्ग पर मलिन बस्ती के लोगों ने परती जमीन पर विद्युत उपकेंद्र बनाने का मंगलवार को विरोध किया। उन्होंने श्रम एवं सेवायोजना मंत्री को पत्र लिखकर शिकायत की। लोगों ने यहां बारातघर बनाने की मांग की। सलारपुर के पूर्व प्रधान बच्चेलाल ने बताया कि वर्ष 2003 में उनके कार्यकाल में प्रस्ताव पास कराया गया था। चहारदीवारी भी कराई गई थी। उनका कहना है कि बारातघर के लिए प्रस्तावित जमीन पर पार्षद हनुमान प्रसाद विद्युत उपकेंद्र निर्माण के लिए चहारदीवारी बनवा रहे हैं। उधर, पार्षद ने कहा कि पूरी जमीन लगभग तीन बिस्वा है। इसमें ढाई बिस्वा परती है। विद्युत उपकेंद्र सबके लिए उपयुक्त है। उपकेंद्र निर्माण के प्रस्ताव की मंजूरी मिलने के बाद बिजली विभाग चहारदीवारी बनवा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.