बरेली, मार्च 3 -- मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने सोमवार को लाल फाटक विद्युत उपकेंद्र समेत अन्य जगहों का निरीक्षण किया। सभी एक्सईएन, एसडीओ, जेई को अपने क्षेत्रों में निरीक्षण करने व तार के नीचे लगी होली को उससे दूर कराने के निर्देश दिए, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो मुख्य अभियंता ज्ञान प्रकाश ने बताया कि सभी एसडीओ, जेई व टीजी टू को निर्देशित किया कि वह अपने क्षेत्र में जहां भी होलिका दहन होना है वहां निरीक्षण कर लें। किसी भी स्थल पर अगर बंच केबल उसकी चपेट में आने की संभावना हैं तो आयोजकों से संपर्क कर उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिए ताकि बंच केबल न जले व विद्युत आपूर्ति बाधित न हो।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.