विद्युत उपकरणों से बढ़ते उपयोग से 21% बिजली की खपत में इजाफा
हाजीपुर, अप्रैल 20 -- हाजीपुर । हिंदुस्तान प्रतिनिधि जिले में बढ़ रही गर्मी और जंग के कारण गैस की किल्लत के बीच इंडक्शन चूल्हे के उपयोग से बिजली की खपत में काफी बढ़ोतरी हुई है। जिले में पहले की अपेक्षा अब की स्थिति में बिजली की खपत में करीब 21 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। और आने वाले दिनों में भी बिजली की आपूर्ति की डिमांड बढ़ेगी, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में डिमांड के अनुसार निर्बाध विद्युत की आपूर्ति की जा रही है। आगे भी डिमांड के अुनसार आपूर्ति की जाएगी। खाड़ी देश में चल रहे युद्ध के वजह से देश में ऊर्जा संकट की स्थिति आ गई थी। जिसकी वजह से आम लोगों को सही तरीके से गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही थी। लोगों ने युद्ध की स्थिति को भांपते हुए इंडक्शन चूल्हा की खरीददारी कर इसका उपयोग करना शुरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.