गौरीगंज, मई 2 -- शुकुल बाजार, संवाददाता। बीते 29 अप्रैल को क्षेत्र में आए भीषण चक्रवात के कारण पेड़ों के गिरने व विद्युत खंभों के टूट जाने से शुकुल बाजार ब्लॉक क्षेत्र के अधिकांश गांवों की लाखों की आबादी अंधेर में रहने को मजबूर हैं। चार दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इसके बाद भी अभी तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। वहीं अवर अभियंताओं द्वारा मांग के अनुरूप सामग्री उपलब्ध न कराए जाने की बात कही जा रही है। क्षेत्र से जुड़े विद्युत उपकेंद्रों के अभियंताओं के मुताबिक क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था में हुए नुकसान का आकलन करते हुए खंड कार्यालय गौरीगंज को रिपोर्ट प्रेषित करते हुए विद्युत खंभों, तार, केबिल व ट्रांसफार्मर की आपूर्ति के लिए मांग पत्र भेज दिया गया है। परंतु मांग के अनुरूप सामग्री उपलब्ध न होने के कारण विद्युत व्यवस्था बहा...