कटिहार, अप्रैल 8 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि विद्युत विभाग द्वारा मेंटनेंस कार्य को लेकर पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न बाद चार बजे तक बिजली काट ली जाती है। हलांकि विभाग द्वारा इसकी पूर्व में सूचना दी गई है। लगातार तीन दिन छह और सात अप्रैल को लगातार छह घंटे विद्युत आपूर्ति मरम्मत कार्य के कारण बाधित रही। आठ अप्रैल बुधवार को भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। दिने के समय बिजली नहीं रहने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि शहर के बरमसिया, विनोदपुर व इंडस्ट्रियल पावर सब स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाकों में मेंटनेंस कार्य के नाम पर आए दिन विभाग द्वारा शट डाउन लिया जाता है। कहने को तो कभी चार तो कभी छह घंटे का शट डाउन लिया जाता है लेकिन बिजली मेंटनेंस कार्य के लिए शट डाउन को लेकर निर्धारित समय के एक स...