सहारनपुर, मई 17 -- तीतरों संवाददाता। चार दिन से बिजली आपूर्ति न मिलने से नाराज किसानों ने बिजली घर पर पहुंचकर हंगामा किया। भाजपा नेता मांगे राम के नेतृत्व में गांव खानपुर, तबर्रकपुर, फतेहचंदपुर के किसान दोपहर के समय बिजली घर पर पहुंचे। किसानों का आरोप है कि आंधी तूफान के बाद 4 दिन के बाद भी घरेलू तथा खेत की विद्युत आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सकता है।किसानों का कहना है कि धान की फसल की रोपाई खेतों में की जा रही है जिसके कारण किसानों को पानी की बहुत आवश्यकता है। बिजली आपूर्ति सुचारू नही होने के कारण जाने के कारण धान की फसल सूख रही है। यह भी पढ़ें- विद्युत आपूर्ति नहीं होने से नाराज किसानों का हंगामा एग्रीकल्चर फीडर पर पावर कॉरपोरेशन की ओर से विद्युत लाइनमैन काम नहीं कर रहे हैं जिसके कारण किसानों को खुद ही पैसे देकर काम कराना पड़ रहा है।इस...