अररिया, मार्च 26 -- अररिया, वरीय संवाददाता राम नवमी में सुरक्षित ढंग से विद्युत आपूर्ति के लिए विद्युत आपूर्ति प्रमंडल अररिया में प्रमंडल स्तर पर एक कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसका नंबर 9264456426 है। यह कंट्रोल रूम 27 मार्च शुक्रवार को कार्यरत रहेगा। यह जानकारी अररिया विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता गौरव कुमार ने दी। बताया कि इसमें तीन शिफ्ट ड्यूटी में कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी कनीय विद्युत अभियंता एवं सहायक विद्युत अभियंता को अपने विद्युत शक्ति उपकेंद्र में रहकर रामनवमी जुलूस के दौरान विद्युत आपूर्ति की सतत मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.