हापुड़, अगस्त 22 -- पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने बाबूगढ़ क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर विद्युत व्यवस्थाओं को परखा। प्रबंध निदेशक ने बाबूगढ़ स्थित विद्युत उपकेंद्र का बारीकी से अवलोकन किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने सब स्टेशन की परिचालन व्यवस्था, कंट्रोल रूम और यार्ड के रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं तक बिना किसी रुकावट के सुचारू बिजली पहुंचाना विभाग का प्राथमिक कर्तव्य है। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट किया कि बिजली व्यवस्था में किसी भी स्तर पर पाई जाने वाली खामियों को तत्काल प्रभाव ...