बहराइच, मई 23 -- पयागपुर, संवाददाता। बिजली संकट को लेकर पीडब्ल्यू डी गेस्ट हाउस में शनिवार को पयागपुर के विधायक सुभाष त्रिपाठी ने विभाग के अधिकारियों को तलब किया। विधायक ने कहा कि उपभोक्ताओं की शिकायत उपकेंद्रों पर फोन न उठाने की है। प्रत्येक उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं के फोन का जवाब देने के लिए जिम्मेदारी तय की जाए। फोन न उठने की शिकायत नहीं आनी चाहिए। विधायक ने बताया कि वे मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के एमडी रिया केजरीवाल से मुलाकात कर विधान सभा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं पर चर्चा की है। एक पखवारे के अंदर पयागपुर और विशेश्वरगंज में पांच-पांच एमवीए के दो ट्रांसफार्मर अतिरिक्त लगाए जाएंगे। यह भी पढ़ें- गर्मी में निर्बाध बिजली के लिए एमडी के कड़े निर्देश, कंट्रोल रूम सक्रिय विशेश्वरगंज केंद्र को 24 घंटे विद्युत आपूर्ति मिलने लगी है। अ...