गोरखपुर, नवम्बर 24 -- गोरखपुर। निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने सोमवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वहीं विद्युत अभियंताओं ने उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के विरोध में पांचवें दिन भी काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। कर्मियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनुरोध किया है कि वह प्रभावी हस्तक्षेप कर निजीकरण का फैसला निरस्त करें और पावर कार्पोरेशन प्रबंधन को निर्देश दें कि बिजलीकर्मियों पर अनावश्यक तौर पर की गई समस्त उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां समाप्त की जाय। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि निजीकरण के एकतरफा निर्णय के विरोध में विगत एक वर्ष से शान्ति पूर्वक आंदोलन रत बिजली कर्मियों का बिना कारण उत्पीड़न कर पॉवर कॉरपोरेशन प्रबन्धन ने ऊर्जा निगमों में कार्य का वातावरण पूरी तरह बिग...