रांची, अप्रैल 22 -- कर्रा, प्रतिनिधि। कर्रा प्रखंड के लापा बांधटोली में नवस्थापित ट्रांसफॉर्मर एवं नये विद्युतीकरण कार्य का उद्घाटन तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया किया। मौके पर उन्होंने कहा कि बिजली सिर्फ एक सुविधा नहीं, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और स्थानीय रोजगार के अवसरों को मजबूत करने वाला प्रमुख आधार है। इस विद्युतीकरण से लापा बांधटोली के घर-घर में रोशनी पहुंचेगी, बच्चों को पढ़ाई के बेहतर साधन मिलेंगे, किसानों को अपनी कृषि गतिविधियों में सहूलियत होगी और छोटे व्यवसायों को नई गति मिलेगी। हमारी सरकार और हमारी प्रतिबद्धता हमेशा से यही रही है कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचे। इसी सोच के साथ क्षेत्र में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का कार्य निरंतर जारी है, ताकि कोई भी गांव विकास की मुख्यधारा से अछूता न रहे। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.