विद्युतीकरण को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
सोनभद्र, मई 29 -- म्योरपुर, हिंदुस्तान संवाद। विद्युतीकरण को लेकर म्योरपुर ब्लाक के पड़री गांव के चिखला टोला के ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में प्रदर्शन किया। उन्होंने गांव में विद्युतीकरण कराए जाने की मांग की। आरोप है कि आजादी के 77 वर्ष से अधिक बीत जाने और डिजिटल इंडिया के सपनों के बीच आज भी गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। म्योरपुर विकास खंड अंतर्गत पड़री ग्राम पंचायत के चिखला टोले में आज तक अधिकांश घरों में विद्युतीकरण नहीं हो सका है। बिजली न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगभग 200 की आबादी वाले इस टोले में दर्जनों परिवार निवास करते हैं, लेकिन उनके घरों तक अब तक बिजली नहीं पहुंच पाई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में करीब 10 वर्ष पहले 11 केवीए लाइन तो लगाई गई, लेकिन घरों तक बिजली पहुंचाने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.