बोकारो, मार्च 7 -- गोमिया, प्रतिनिधि। दशकों पूर्व से बिजली से वंचित झुमरा पहाड़ के असनापानी तथा बिरहोरडेरा एवं काशीटांड़ गांव का विद्युतीकरण हो जाने की खुशी में असनापानी में ग्रामीणों ने भाकपा जिला सचिव सह झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद का परंपरागत ढंग से स्वागत किया। बिजली की सुविधा के लिए तीनों गांव के ग्रामीण पिछले दो दशक से लगातार प्रयासरत थे। इफ्तिखार महमूद ने बतलाया कि क्षेत्र के ग्रामीण जनप्रतिनिधियों से बराबर मौखिक और लिखित आग्रह करते रहे किंतु बिजली विभाग पर कोई असर नहीं हुआ। अंत में यहां के ग्रामीणों ने मुझसे संपर्क किया और अपनी अगुवाई में आंदोलन के बाद तीनों गांवों को बिजली से जोड़ा गया। वहीं उल्लेखनीय है कि किसी भी सरकारी पद पर नहीं रहने के बावजूद गोमिया क्षेत्र के विकास के लिए महमूद की सक्रियता इलाके में चर्चा का विषय बनी र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.