रांची, जुलाई 11 -- रांची। विद्या विकास समिति झारखंड द्वारा रविवार को कुदलुम स्थित आदित्य प्रकाश जालान बीएड ट्रेनिंग कॉलेज में प्रांत स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें सीबीएसई और जैक बोर्ड की 10वीं व 12वीं परीक्षाओं में सर्वोच्च स्थान पाने वाले 50 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. जे. चोकलिंगम होंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में आईआरएस निशा उरांव, ब्रह्माजी राव और ख्यालीराम उपस्थित रहेंगे। यह भी पढ़ें- Noida News: स्कूल में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...