प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज। पूर्वांचल के यात्रियों को बस पकड़ने के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। विद्या वाहिनी अस्थायी बस स्टेशन से बनारस, जौनपुर और गोरखपुर समेत पूर्वांचल की बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया गया है। पहले इन रूटों की बसें झूंसी से चल रही थीं, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार के अनुसार संचालन की निगरानी के लिए अधिकारियों की तैनाती की गई है और जाम की स्थिति से बचने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई के लिए यातायात पुलिस व आरटीओ को भी पत्र भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.