प्रयागराज, मई 23 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। विद्या वाहिनी परिसर में बनाए गए अस्थायी बस अड्डे पर भीषण गर्मी से परेशान यात्रियों को शनिवार को राहत मिली। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र सिंह ने बस अड्डे पर पर्दा और कूलर लगवाने की व्यवस्था कराई।अब तक बस अड्डे पर शेड के नीचे बैठने के बावजूद यात्री गर्मी और उमस से परेशान हो रहे थे। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे अधिक परेशान थे। शनिवार को कूलर लगाए जाने के बाद यात्रियों को गर्मी से काफी राहत मिली। यह भी पढ़ें- साहब एसी कूलर की हवा ले रहे, बस अड्डे पर यात्री बिलबिला रहे

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...