लखनऊ, जून 7 -- सड़क पर उतरी छात्राओं के प्रदर्शन व मुख्यमंत्री से ताला डाले गए स्कूल को खोलने की गुहार का डीएम विशाख जी ने गंभीरता से संज्ञान लिया है। डीएम के निर्देश पर एडीएम कार्यालय में सोमवार को स्कूल मैनेजर समेत प्रबंध समिति को दस्तावेजों के साथ बुलाया गया है। एडीएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस की मौजूदगी में चार जून को स्कूल खाली कराया गया था। इस कार्रवाई में स्कूल व विद्यार्थियों के अभिलेख, फर्नीचर, पंखे, कम्प्यूटर और शैक्षिक सामग्री खुले में बाहर निकालकर फेंक दी गई थीं। हजरतगंज में नरही स्थित सहायता प्राप्त विद्या मंदिर गर्ल्स हाईस्कूल बचाने के लिये शनिवार को भीषण गर्मी में छात्र व छात्राओं ने अभिभावकों और शिक्षकों के साथ सड़क पर आकर प्रदर्शन किया था। बच्चों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए कहा था कि प्लीज मुख्यमंत्री जी स्कूल खुलवा दी...