कन्नौज, अप्रैल 25 -- यूपी बोर्ड की मेरिट में अपना दबदबा रखने वाले कस्बे में संचालित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर काॅलेज व महेन्द्र नीलम इंटर काॅलेज के छात्रों ने इस बर्ष भी बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दोनो विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए। महेन्द्र नीलम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मदन चतुर्वेदी ने बताया कि हाईस्कूल के छात्र अरून ने 552 अंक, दीक्षा ने 533 अंक, राधिका ने 531 अंक, अकुंश ने 525 अंक हासिल किए। इंटर में छात्र मनीष ने 442 अंक, अनुराधा ने 440 अंक, अंशु व प्राची ने 439 अंक व काजल ने 437 अंक प्राप्त किए है। यह भी पढ़ें- अच्छे अंक पाकर खुश हुए विद्यार्थी प्रधानाचार्य ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी है। विद्या मंदिर इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य अनिल मिश्रा ने बताया कि इंटर में छात्र क्षितिज सिंह ने ...