विद्या मंदिर में हुआ शतरंज प्रतियोगिता का समापन
मथुरा, मई 18 -- बाबा कढेरा सिंह विद्या मंदिर नगला अक्खा में कक्षावार शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 129 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। शुभारंभ विद्यालय चेयरमैन सुरेश सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने विद्यार्थियों को शतरंज के इतिहास की जानकारी देकर इसे बुद्धि और रणनीति का खेल बताया। प्रबंध निदेशक गौरव सिंह ने कहा कि शतरंज रोचक एवं बौद्धिक क्षमता बढ़ाने वाला खेल है। विद्यालय प्राचार्य देवाशीष सेन ने विजेताओं को बधाई देते हुए अन्य प्रतिभागियों को अधिक अभ्यास करने के लिए प्रेरित किया। इसमें कक्षा 6 में रतनेश व पार्थ, कक्षा 7 में आरव व अभय, कक्षा 8 में आदित्य व कृष्णा, कक्षा 9 में हिमांशु व गौरांग, कक्षा 10 में यश शर्मा व मुदित एवं कक्षा 12 में गर्वित व विवेक क्रमश: विजेता एवं उप विजेता रहे। इस दौरान प्रबंधक प्रह्लाद सिंह,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.