लोहरदगा, अप्रैल 7 -- लोहरदगा, संवाददाता। शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की पूर्व छात्रा और वर्तमान में सदर अस्पताल, लोहरदगा में कार्यरत डा पल्लवी कुमारी ने उपस्थित होकर विद्यार्थियों और आचार्यगण को महत्वपूर्ण चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। डा पल्लवी कुमारी ने अपने संबोधन में संतुलित दिनचर्या, पौष्टिक आहार, नियमित व्यायाम, स्वच्छता एयर मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की वर्षगांठ के रूप में किया जाता है। जिसकी स्थापना वर्ष 1948 में हुई थी। संगठन प्रत्येक वर्ष वैश्विक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एक विशेष थीम निर्धारित क...