लोहरदगा, फरवरी 2 -- लोहरदगा, संवाददाता।शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में सोमवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणादायक वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ संत रविदास जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्षार्चन के साथ हुआ। जिसे मधुमिता शर्मा, प्रौन्नति यादव और दिनेश प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से संपन्न किया। इस अवसर पर दिनेश कुमार ने द्वारा विद्यार्थियों को संत रविदास के जीवन, उनके विचारों और समाज सुधार में दिए गए योगदान पर आधारित प्रेरणादायक संदेश दिया गया। उन्होंने समता, कर्म और मानवता के मूल्यों को आत्मसात करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान प्रांतीय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त ...