लोहरदगा, दिसम्बर 26 -- लोहरदगा, संवाददाता।शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में शुक्रवार को वीर बाल दिवस श्रद्धा, गौरव एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। यह दिवस साहिबज़ादों के अद्भुत बलिदान, साहस और अटूट आस्था को स्मरण करने का पावन अवसर रहा।कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु गोविंद सिंह महाराज जी, जोरावर सिंह और फतेह सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन ,पुष्पार्चन एवं गुरुवाणी और प्रेरक विचारों के साथ हुआ। आचार्य राजीव कुमार सिंह द्वारा वीर बालकों के शौर्य, त्याग और धर्मरक्षा हेतु किए गए सर्वोच्च बलिदान पर प्रकाश डाला गया। श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के साहिबजादों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थियों ने भाषण एवं कविता के माध्यम से साहिबज़ादों जोरावर सिंह और फतेह सिंह के अदम्य साहस को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। प्रध...