मथुरा, अप्रैल 3 -- बजरंग विद्या मंदिर कमला नगर में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। परिणाम पाकर छात्र-छात्राओं में खुश हो गए। शुभारंभ प्रबंधक लोकेन्द्र पाराशर ने शारदे पूजन कर किया। उन्होंने कहा कि वैदिक आधारित शिक्षा पद्धति हमें संस्कृति और परंपराओं से जोड़ती है। परिणाम में कक्षा छह में लक्ष्मी देवी प्रथम, पुष्कर द्वितीय, नैना देवी तृतीय, निर्भय चतुर्थ व मोहित पंचम रहे। कक्षा सात में पवन प्रथम, बीना देवी द्वितीय, प्रिस तृतीय, नेहा चतुर्थ व खुशी पंचम रहीं। कक्षा आठ में चंचल प्रथम, पुनीत द्वितीय, प्रिस तृतीय, खेमचंद चतुर्थ व कपिल पंचम स्थान पर रहे। सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन ने प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.