अमरोहा, दिसम्बर 22 -- हसनपुर। सैदनगली स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 138वीं जयंती 'राष्ट्रीय गणित दिवस' के रूप में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय में गणित मेला, प्रदर्शनी और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आशीष कौशल गणित प्रवक्ता, संभल और प्रधानाचार्य दिवाकर पांडे द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य वक्ता राजवीर सिंह ने रामानुजन के जीवन संघर्ष और उनके असाधारण गणितीय सूत्रों के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य दिवाकर पांडे ने छात्रों को रामानुजन की कुशाग्र बुद्धि से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। गणित मेला के दौरान आयोजित प्रश्न मंच प्रतियोगिता में बच्चों ने सही जवाब देकर प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। गण...