टिहरी, दिसम्बर 14 -- सरस्वती विद्या मंदिर कंडीसौड़ छाम के 70 विद्यार्थियों को शैक्षिक व आध्यात्मिक भ्रमण कराया गया। भ्रमण में आधुनिक भारत के विकास के प्रतीक जल विद्युत परियोजनाओं की जानकारी के साथ ही देव संस्कृति से अवगत कराया। विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं को उत्तरकाशी जिले की मनेरी भाली जल विद्युत परियोजना के धरासू पावर हाउस का भ्रमण कराया गया। अधिशासी अभियंता यशपाल मेहर ने हाइड्रो प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली, पानी से टरबाइनों को चलाना व विद्युत उत्पादन, नियंत्रण कक्ष से विधुत को ग्रिड में भेजने तक की जानकारी दी गई। छात्रों को प्रेरित किया कि किस तरह वह अच्छी संस्कारित शिक्षा ग्रहण कर देश के जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। भ्रमण के द्वितीय चरण में छात्र नागराजा मंदिर चिन्यालीसौड़ पहुंचे। जहां संस्कृति, देवभूमि की महिमा को जानने व आध्यात्मिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.