हजारीबाग, मई 4 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर उच्च विद्यालय बाबू गांव कोर्रा में सोमवार को बाल संसद का चुनाव लोकतांत्रिक, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव के दौरान मतदाताओं और प्रत्याशियों में खासा उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने शांतिपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए प्रत्याशियों के भाग्य को मतपेटियों में बंद कर दिया। प्रधानमंत्री पद के लिए दीपक कुमार सिंह, अक्षय कुमार, पीयूष कुमार राणा और मनीष कुमार साव के बीच मुकाबला है, जबकि बहन वर्ग में सेजल भारती और अनु कुमारी आमने-सामने हैं। सेनापति पद के लिए अपूर्वानंद पाठक और अनुज कुमार यादव के बीच सीधी टक्कर है। यह भी पढ़ें- अंशिका प्रधानमंत्री और आकांक्षा बनी सेनापति उप प्रधानमंत्री पद पर भैया वर्ग में आर्यन गोस्वामी और हिमांशु कुमार, जबकि...