मुजफ्फर नगर, अप्रैल 6 -- महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति-5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत सरस्वती इंटर कॉलेज में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सोमवार को कालेज में इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति 0.5 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में एंटी रोमियो टीम द्वारा छात्राओं को विभिन्न सुरक्षा उपायों, हेल्पलाइन नंबरों और सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम ने विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं जैसे डायल-112, महिला हेल्पलाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, सीएम हेल्पलाइन-1076, एंबुलेंस सेवा-108 एवं स्वास्थ्य सेवा-102 आदि के बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही छात्राओं को जनसुनवाई पोर्टल, स्थानीय थाने में स्थापित मिशन शक्...