मोतिहारी, जनवरी 3 -- पीपराकोठी। प्रखंड क्षेत्र में विद्या भारती की इकाई संत टेकमनदास सरभंगी सरस्वती विद्या मंदिर के निर्माण एवं भूमि पूजन को लेकर न्यास परिषद के तत्वावधान में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय विधायक प्रमोद कुमार ने की। इसमें जिले के गणमान्य नागरिक, व्यवसायी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि सरस्वती विद्या मंदिर के निर्माण से गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिलेगी। विद्यालय में शिक्षा के साथ संस्कार, सेवा, स्वावलंबन एवं कौशल विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्या भारती के अंतर्गत देशभर में लगभग 40 हजार विद्यालय संचालित हैं। बैठक में विद्या भारती के प्रदेश सचिव रामलाल सिंह , सचिव मुनचुन सिंह, मुखिया संतोष शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित ...