बरेली, अप्रैल 13 -- आंवला। नगर के सरस्वती विद्या मन्दिर और सरस्वती शिशु मंदिर में जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी और डॉ. आंबेडकर की जयंती मनाई गई। सोमवार को हुए कार्यक्रम में आचार्य अखिल गुप्ता ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के बारे में बताया। धर्मेंद्र कुमार ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उनके जीवन, संघर्ष एवं भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य गवेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि डॉ. अंबेडकर समानता, शिक्षा एवं न्याय के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में भी डॉ. आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस दौरान प्रधानाचार्य मुनेंद्र पाल डॉ. आंबेडकर के आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। यह भी पढ़ें- मथुरा प्रसाद सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में मनाई गई बाबा साहेब की जयंती इस द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.