लखीमपुरखीरी, अप्रैल 3 -- सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सत्र 2026-27 के प्रथम दिवस पर सत्रारंभ कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य राज कुमार कन्नौजिया ने मुख्य द्वार पर लगे लाल रिबन का उद्घाटन कर नए सत्र की शुरुआत की। इसके पश्चात आचार्या प्रियंका तिवारी, बन्धन कश्यप और यशिका ने सभी छात्र -छात्राओं पर पुष्प वर्षा कर रोली-अक्षत से तिलक वंदन किया। नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें उपहार स्वरूप कलम भेंट की गई। कार्यक्रम के दौरान आचार्य बाल चन्द्र रावत ने स्वस्ति वाचन किया, जिससे वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो गया। वंदना बेला कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राज कुमार कन्नौजिया ने सभी विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...