कन्नौज, मार्च 29 -- तिर्वा, संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज तिर्वा में रविवार को उच्च न्यायालय के निर्देशानुसार विद्यालय प्रबंध समिति का चुनाव निष्पक्ष तरीके से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया विद्या भारती कानपुर प्रांत के प्रदेश निरीक्षक अयोध्या प्रसाद के मार्गदर्शन में सम्पन्न कराई गई।इस चुनाव में चुनाव अधिकारी भारतीय शिक्षा समिति कानपुर प्रांत द्वारा नामित रविशंकर चैहान व पर्यवेक्षक के रूप में रत्नेश अवस्थी (प्रधानाचार्य, दामोदर नगर कानपुर) तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कन्नौज द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक शिव मोहन सिंह कुशवाह (प्रधानाचार्य, राजकीय हाई स्कूल गंगधरा पुर) एवं विद्यालय प्रबंध संचालक सुनील चतुर्वेदी (प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॉलेज भोजपुर निगोह) की गरिमामयी उपस्थिति रही। चुनाव की समस्त कार्यवाही साधारण सभा के स...