लोहरदगा, मई 23 -- लोहरदगा, संवाददाता। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा में शुक्रवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। आचार्या कविता ने अतिथियों का सम्मान और नीतू ने प्रस्तुत दी।

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र इस अवसर पर जिला एवं महाविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉप-10 छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों को पुरस्कार, प्रशस्ति पत्र एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इंटर विज्ञान संकाय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में जिले में नौवें स्थान पर रही कुमारी अंतरा 84.2 प्रतिशत, हेमा कुमारी 82.4 प्रतिशत, सूरज यादव 80.8 प्रतिशत, रितिका साहू 80.2 प्रतिशत, अन्नू कुजूर 78.8% प्रतिशत, आदित्य कुमार 77.4, सिमरन...