आदित्यपुर, मार्च 10 -- गम्हरिया, संवाददाता। विद्या भारती उच्च विद्यालय में भारती शैक्षणिक एवं सामाजिक कल्याण संस्थान के तत्वावधान मे हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स, झारखंड द्वारा चार दिनी प्रवेशिका प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्घाटन जिप सदस्य पिंकी मंडल, हिंदुस्तान स्काउट्स एंड गाइड्स के राज्य सचिव अमित मोदक, विद्यालय के अध्यक्ष सुधांशु सरकार एवं प्रधानाचार्य कुणाल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे स्काउट्स एवं गाइड्स के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के आकर्षक प्रदर्शन किए गए। इसमें पिरामिड बनाना, रेस्क्यू करने के तरीके, टेंट लगाना आदि प्रमुख रहे। प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद सभी प्रशिक्षुओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।अध्यक्ष सुधांशु सरकार ने बताया कि इसी विद्यालय के छात्र दुर्गा प्रस...