प्रयागराज, जनवरी 23 -- विद्या भारती के स्कूलों में वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजन के साथ ही शुक्रवार को छोटे बच्चों के लिए विद्यारंभ संस्कार का विशेष आयोजन किया गया। ज्वाला देवी इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह परिहार एवं इंद्रजीत त्रिपाठी ने विधि-विधान से वाग्देवी की पूजा-अर्चना की। उसके बाद आचार्य पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ बच्चों को अक्षर ज्ञान शुरू कराया। स्कूल परिसर से भक्तिमय गीतों और जयकारों के साथ कलश यात्रा भी निकाली गई जिसने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। ज्वाला देवी इंटर कॉलेज रसूलाबाद में सबसे पहले पोथी यात्रा निकाली गई। उसके बाद सरस्वती पूजन एवं विद्यारंभ संस्कार संपन्न हुआ। सरस्वती पूजन कार्यक्रम के प्रमुख यजमान जनार्दन प्रसाद दूबे, इंदू दुबे, प्रधानाचार्य युगल किशोर मिश्र, अंजू मिश्र...