पीलीभीत, जून 24 -- पूरनपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, ब्रज प्रदेश के तत्वावधान में पांच दिवसीय प्रांतीय शारीरिक एवं योग प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ आरएसआरडी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में हुआ। 26 जून तक चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में ब्रज प्रदेश की विभिन्न समितियों एवं विद्यालयों से आए करीब 65 शिक्षक और आचार्य सहभागिता कर रहे हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन मां सरस्वती एवं भारत माता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्पार्चन के साथ हुआ। प्रधानाचार्य सौरभ वार्ष्णेय ने अतिथियों, प्रशिक्षकों और प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण वर्ग शिक्षकों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करता है योग संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करता है योग पूर्व प्र...