विद्या भारती के आह्वान पर सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम आयोजित
पाकुड़, सितम्बर 25 -- प्रखंड के विजय मांझी मरांडी स्टेडियम में शुक्रवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर विद्या भारती के आह्वान पर सामूहिक वंदे मातरम गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य बिमल महतो, सचिव गणेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष अंजन मंडल, थाना से पुलिस अवर निरीक्षक सोनालाल पहाड़िया, हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक फ्रैंक मुर्मू एवं वरिष्ठ आचार्यों ने संयुक्त रुप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा माल्यार्पण के साथ किया। इसके बाद विजय मांझी मरांडी स्टेडियम में विद्यालय के हजारों छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। सभी ने एक स्वर और एक लय में संपूर्ण वंदे मातरम् का सामूहिक गायन किया। यह भी पढ़ें- प्रगति शिशु विद्या मंदिर बिरसानगर में गूंजा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.