रांची, जनवरी 3 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। विद्या भारती के राष्ट्रीय महामंत्री देशराज शर्मा ने कहा कि विद्या भारती केवल विद्यालय चलाने वाला संगठन नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय शैक्षिक आंदोलन है। समाज का विश्वास और सहभागिता प्राप्त करना तथा अभिभावकों, शिक्षाविदों और पूर्व छात्रों को इस कार्य से जोड़ना प्रचार विभाग का मुख्य उत्तरदायित्व है। वे शनिवार को नगड़ी स्थित आदित्य प्रकाश जालान शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में आयोजित दो दिनी 'प्रचार विभाग एवं अभिलेखागार विभाग' की अखिल भारतीय बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में देश भर के 11 क्षेत्रों से लगभग 100 पदाधिकारी भाग ले रहे हैं। शर्मा ने बताया कि वर्तमान में देश के 684 जिलों में 12 हजार औपचारिक विद्यालयों सहित कुल 24 हजार विद्यालय संचालित हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा में भारतीयता के अभाव को दूर करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.